मध्य प्रदेश

Singrauli News: अमलोरी परियोजना में पानी टैंकर डंपर में लगी आग

बड़ा हादसा टला, ऑपरेटर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले में एनसीएल की अमलोरी परियोजना क्षेत्र में आज दिन गुरुवार की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पानी टैंकर होलपैक डंपर में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। बताया जा रहा है कि डंपर चला रहे ऑपरेटर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एनसीएल प्रबंधन को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *