मध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp group

पन्ना । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार बृजपुर पुलिस टीम द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अपहृता को दस्तयाब किया जाकर परिजनो के सुपुर्द किया गया है।

मामले में फरियादिया द्वारा दिनांक 19 जनवरी को थाना बृजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेरी 15 वर्षीय नाबालिग भांजी स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 137 (2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी पन्ना द्वारा थाना प्रभारी बृजपुर शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। पीड़िता के कथन अनुसार पता चला कि मामले में एक व्यक्ति अपहृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था और अपहृता के साथ गलत काम (दुष्कर्म) की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता आरोपी महेंद्र वंशल पिता नंदराम वंशल उम्र 21 वर्ष निवासी ललपुर थाना राजनगर जिला छतरपुर को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिसके द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के आदेश से जिला जेल दाखिल किया गया है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *