मध्य प्रदेश

Singrauli News: तीसरे दिन मिला किशोर पवन का शव, परिजनों का हंगामा

पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर किया शांत, दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी, भीड़ को उसकाने में लगे थे लोग

Join WhatsApp group

सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर निवासी एक 15 साल का बालिक 9 मार्च की रात 9:30 बजे से गायब था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश में जुट गई थी। जिसका शव आज दिन बुधवार को ग्राम पिपरखड़ के एक खाली मकान में संदिग्ध हालत में मिला।

पुलिस इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। वहीं परिजन थाना के सामने हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार साईनगर निवासी अजय शाह का पुत्र पवन शाह उम्र 15 वर्ष 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए निकला और रात भर नही लौटा, परिजन परेशान होकर तलाश करते रहें, दूसरे दिन मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मोरवा टीआई ने मामले को गंभीरता से लेते हुये गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई। आज ग्राम पिपरखड़ के एक खाली मकान में शव मिला। चर्चा है कि उसके सिर पर पत्थर से हमला कर मौत की नींद सुला दिया गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना कर दिया। वहीं मृतक केपरिजन व अन्य लोग थाना के सामने हंगामा करते हुये पुलिस वाहन में तोड़-फोड़ करते हुये बैरिकेट तोड़ने लगे। साथ ही पुलिस पर पत्थर भी चला रहे थे। मौके पर मौजूद एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम, एसडीएम सुरेश जाधव, टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, माड़ा शिवपूजन मिश्रा, नायब तहसीलदार अभिषेक यादव सहित भारी संख्या में पुलिस मौके से पहुंच स्थिति को संभालते हुये मामले को शांत कराया। पीड़ित परिजनों का कहना था कि आरोपियों के मकान को जमीदोज करें और उन्हें फांसी पर चढ़ाएं। इधर सूत्र बता रहे हैं कि भीड़ को उसकाने के लिए तथाकथित लोगबाग लगे थे। उनकी मंशा थी कि पुलिस भी लाठी भाजे, ताकि थाने की किरकिरी हो।

विधायक व जिलाध्यक्ष पहुंचे मोरवा

मोरवा में हुई उक्त घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, भाजपा नेता प्रवीण तिवारी मोरवा थाना पहुंच मृतक के परिजनों के साथ बैठकर बातचीत किये। इस दौरान एसडीएम व पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आरोपियों को बक्सा नही जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कठोरतम विधि अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। विधायक एवं पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों के आश्वासन के पश्चात मामला शांत हुआ।

आरोपी सुधांशु एवं इरशाद ने कबूला जुर्म

इस संबंध में एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया कि बीते दरमियानी रात थाना मोरवा में अजय शाह द्वारा सूचना दी कि उसका लड़का पवन शाह 15 वर्ष घर से बिना बताए कही चला गया है, सूचना पर थाना मोरवा में अपराध की धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पता चला कि 5 मार्च को आरोपी इरशाद से पवन शाह व परिजन से विवाद हुआ था, जहां आपस में सुलह कर लिए थे, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के द्वारा तकनीकी साक्ष्य जुटाने पर 2 संदेहियों का नाम पता चलने पर सुधांशु गुप्ता व मोहम्मद इरशाद से पूछतांछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पवन शाह की हत्या करना स्वीकार किया। इनसे अभी पूछतांछ चल रही है, दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में हैं। अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। एसपी द्वारा एक विशेष अन्वेषण दल का गठन किया गया है, जहां महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्य का संकलन कर आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुरूप कठोरतम कार्यवाही की जावेगी

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *