मध्य प्रदेश

Singrauli News: खपरैल मकान में लगी आग, आधा हिस्सा जला

Join WhatsApp group

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुबरी निवासी श्यामसुन्दर साकेत के खपड़ैल मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे कच्चा मकान का आधा हिस्सा जल गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुबरी निवासी श्यामसुन्दर साकेत के मकान में बीते दिन मंगलवार की रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। आग किन कारणों से लगी, अभी स्पष्ट नही हो पाया है। चर्चा है कि खाना बनाते समय आग की चिंगारी उठने से यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दमकल नही पहुंचा, स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में लगे, मकान का आधा हिस्सा जल गया।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *