मध्य प्रदेश

Singrauli News: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की रची गई थी हत्या की साजिश

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

बरगवां थाना प्रभारी टीआई मो. समीर के अनुसार मृतक जोखन उर्फ सूरे कोल पिता वृहस्पति कोल उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम उज्जैनी की 19 फरवरी की रात खाना खाने के बाद घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। इस संबंध में 22 फरवरी को उनकी बहू शकुन्तला देवी कोल ने थाने में सूचना दी, जहां गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने तलाश तेज कर दी। इसी बीच 10 मार्च को ग्रामीण अर्जुन कोल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव केवृजेन्द्र उर्फ बृजेन्द्र बजरंगी यादव पिता रामशरण यादव उम्र 24 वर्ष, सिपाहीलाल साकेत पिता छोटेलाल साकेत उम्र 23 वर्ष और अनूप जायसवाल पिता सत्यप्रकाश जायसवाल तीनों निवासी ग्राम उज्जैनी शराब पीते समय जोखन कोल की हत्या करने की बात करते सुने गए हैं।

सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर उक्त संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान आरोपी वृजेन्द्र और सिपाहीलाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें मृतक पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी कारण उन्होंने अनूप जायसवाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में एएसआई वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर विपिन तोमर, फूल सिंह, अनूप मिश्रा, सुरेन्द्र भुजवा तथा आर अरुणेन्द्र मिश्रा, एफएसएल अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द राठौड़, प्रआर लोकेन्द्र यादव और एफएसएल राजबहोर शर्मा रीवा कीभूमिका सराहनीय रही।

छुहिया घाटी के सुनसान जंगल में गला दबाया

राजबहोर शर्मा रीवा कीभूमिका पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को असीम सिंह की बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 2024 से बारात जाने को कहकर लेकर आया और अपने साथी सिपाहीलाल को मृतक को बुलाने के लिए कहा। इस दौरान झाड़-फूंक कराने के बहाने मृतक को घर से बुलाया गया। रास्ते में उसे अत्यधिक शराब पिलाकर बेहोश कर दिया गया और रामपुर नैकिन, बघवार होते हुए छुहिया घाटी के सुनसान जं जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को सड़क किनारे बनी पुलिया के भीतर छिपा दिया और मृतक का मोबाइल, जूता व कपड़े जंगल में फेंककर वापस लौट आए। बीते दिन बुधवार को आरोपियों की निशानदेही पर एफएसएल टीम के साथ छुहिया घाटी क्षेत्र में पहुंचकर शव बरामद किया गया।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *