मध्य प्रदेश
Singrauli News: कलेक्टोरेट गेट के सामने नाले में गिरी गाय

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के बिलौंजी स्थित कलेक्ट्रोरेट दफ्तर के मुख्य मार्ग के सामने बनी नाली में एक आज गाय घुस गई। जहां स्थानीय लोगों के मदद से गाय को कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगबाग ननि कर्मचारियों एवं गौशाला संचालको को भी लोग कोसने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे थे। हालांकि गाय को सही सलामत निकाला गया।