Singrauli News: फिर सड़क दुर्घटना में एक कि गई जान, देर रात मोरवा गोरबी मार्ग पर हुआ हादसा
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

गुरुवार रात करीब 9 बजे मोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दुर्गा मंडप के पास मोरवा से गोरबी जा रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे विकास पनिका पिता स्वर्गीय पुरषोत्तम पनिका उम्र 18 निवासी दुद्धी, सोनभद्र की मौके पर मौत हो गयी। बाइक में बैठे मृतक के रिस्तेदार रामनाथ पनिका को गंभीर चोटें आयी, जिसे मोरवा पुलिस ने तत्काल उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया। गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना की जानकारी लगते ही मोरवा निरीक्षक यू पी सिंह द्वारा निर्देशित मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु नेहरू अस्पताल भिजवाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की शव को देखते ही चीख-पुकार मच गयी। मृत युवक अपने मौसी के घर गोरबी रहा करता था। जो दुर्घटना से पहले अपने रिस्तेदार के साथ बाइक में मोरवा से गोरबी जा रहा था। परिजनों को समझाइश देते हुए मोरवा पुलिस बल ने शव का पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवाया। जिसे शुक्रवार को पीएम के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल भेजा गया। मोरवा पुलिस इस घटना में अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।