मध्य प्रदेश

Singrauli News: पुलिस की टोपी पहनकर खलासी का कार्य कर रहा युवक

नगर सेवा बस का मामला, मोरवा से बैढ़न आती है यात्री बस

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले में खाकी वर्दी की गरिमा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोरवा से जिला मुख्यालय तक संचालित नगर बस सेवा क्रमांक एमपी 66 पी 1218 में एक युवक पुलिस की टोपी पहनकर खलासी का काम करते हुए देखा गया। इस घटना ने यात्रियों के बीच आश्चर्य और नाराजगी दोनों पैदा कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बिना किसी वैधानिक अधिकार के पुलिस विभाग की पहचान से जुड़ी टोपी का उपयोग कर रहा था। बस में सफर कर रहे लोगों ने इसे खाकी वर्दी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना है कि पुलिस की वर्दी और उससे जुड़े प्रतीक देश में कानून, सुरक्षा और अनुशासन का प्रतीक माने जाते हैं, ऐसे में उनका दुरुपयोग गंभीर विषय है। जानकारों के मुताबिक पुलिस वर्दी या उससे जुड़े प्रतीकों का बिना अनुमति उपयोग करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है। यदि इस मामले की शिकायत दर्ज होती है तो संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई संभव है। इस घटना के सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में खाकी की गरिमा के साथ इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *