मध्य प्रदेश

Singrauli News: पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, ससुर व साला ने दिया वारदात को अंजाम

बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या, नव निर्माण मकान में मिला था शव

Join WhatsApp group

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र में हुई अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था। घटना 15-16 मार्च की दरम्यानी रात ग्राम मझिगवां में घटित हुई थी, जहां देवधारी सिंह गोंड पिता धीर सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी बड़गड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नव निर्माणाधीन मकान में मिला था।

सूचना मिलने पर बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा। चिकित्सको के द्वारा मृत्यु का कारण गला दबाना पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर संदेहियों से पूछतांछ की। पूछतांछ में धनी सिंह गोंड पिता भोला सिंह उम्र 60 वर्ष, चर्तुगुन सिंह पिता धनी सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी मझिगवां एवं पुष्पेन्द्र कुमार सिंह पिता धनुकधारी सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी जुड़वार ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बोरी बरामद की गई। तीनों आरोपियों को आज दिन गुरूवार 19 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सउनि विशेषर प्रसाद साकेत, प्रआर रामनिवास यादव, अवधलाल सोनी, राजबहोर रावत, आर अरविन्द यादव, शिवभान सिंह, चन्द्रकेश यादव एवं अरूणेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
०००

बॉक्स
ससुर एवं साले ने किया था हत्या

पुलिस के पूछतांछ में सामने आया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी मायके ग्राम मझिगवां में रहने लगी थी। करीब 20 दिन पूर्व पुत्र के जन्म के बाद मृतक भी वहीं आकर रहने लगा था। घटना की रात मृतक शराब के नशे में ससुराल पहुंचकर विवाद करने लगा, जिससे आक्रोशित होकर ससुर धनी सिंह, साला चर्तुगुन सिंह और पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने मिलकर उसकी पिटाई की और रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के डर से शव को गांव के एक नव निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया। मृतक का रिश्ते में धनी सिंह ससुर एवं चर्तुगुन साला है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *