मध्य प्रदेश

Singrauli News: चैत्र नवरात्र का शुभारंभ, प्रथम दिन मॉ शैलपुत्री की विधि-विधान से हुई पूजा

ज्वालामुखी मंदिर शक्तिनगर में सुबह से देर शाम तक लगी रही श्रद्धालुओं की कतार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नौ दिन तक चलेगा भक्ति का महापर्व

Join WhatsApp group

सिंगरौली । चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मॉ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों में भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

मॉ ज्वालामुखी मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। भक्तजन कतारबद्ध होकर माता के दर्शन करते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते नजर आए। इसी तरह चितरंगी तहसील के सीमावर्ती कुड़ारी क्षेत्र स्थित कुंड वासनी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं और जय मॉ दुर्गे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित हर वर्ग के श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में जुटे रहे।

मंदिर परिसरों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उ.प्र. सरकार के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की सतत निगरानी बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। चैत्र नवरात्र का यह पावन पर्व पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। माता के दरबार में उमड़ती आस्था और भक्ति का यह संगम क्षेत्र के धार्मिक माहौल को और अधिक सशक्त बना रहा है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस महापर्व में भाग लेकर मॉ दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए निरंतर मंदिरों की ओर रुख कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *