मध्य प्रदेश

Singrauli News: श्रमिकों का दुखड़ा सुनने डिप्टी डायरेक्टर को नहीं मिला वक्त

जिले के कई औद्योगिक कंपनियों में श्रमिकों का हो रहा शोषण

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले के कई औद्योगिक कंपनियों में शोषण होना आम बात हो गई है। शिकायत करने के बावजूद प्रशासन किसी ठोस नतीजे पर अभी तक नही पहुंच पाया है। हाल ही के दिनों में हुई घटनाएं भी एक ताजा उदाहरण भी है।

जिले के औद्योगिक कंपनियों में काम करने वाले श्रमिको में फैल असंतोष, नाराजगी व उनके पीड़ा सुनने एवं यहां के वास्तविक हालात को जानने के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर नमिता तिवारी का पिछले दिनों सिंगरौली दौरा हुआ था। जहां सूत्र बताते हैं कि औद्योगिक कंपनियों में कार्यरत श्रमिको के बीच पहुंच डिप्टी डायरेक्टर को रूबरू होना था और इसी बीच उनकी समस्याएं भी सुना जाना था, लेकिन सूत्र बताते हैं कि एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन एवं कलेक्ट्रोरेट तक ही दौरा कार्यक्रम सीमित रहा। इस दौरान कथित औद्योगिक कपंनियों के कर्ताधर्ताओं एवं परियोजना के अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात का मतलब क्या था, इस पर स्पष्ट नही हो पाया और डिप्टी डायरेक्टर के द्वारा औद्योगिक कंपनियों के अधिकारियों को क्या निर्देश दिये गये, इसका भी पता नही चल पाया। श्रमिको से जुड़े संगठनों के नेताओं ने यहां तक कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा डिप्टी डायरेक्टर का सिंगरौली दौरा का मकसद क्या था, जबकि आर्थिक, मानिसक शोषण के शिकार हो रहे श्रमिको के बीच पहुंच उनकी समस्याओं को सुनना था, फिलहाल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा डिप्टी डायरेक्टर के सीमित दौरा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर क्या कदम उठाया गया, इस पर भी तरह तरह की चर्चाएं की जाने लगी।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *