मध्य प्रदेश

Singrauli police transfer list : चौकी प्रभारियों में उलट फेर, मंत्री भी अनजान

तबादला सूची महिला उप निरीक्षको को नही मिली किसी चौकी की कमान, चर्चाओं का बाजार तेज

Join WhatsApp group

सिंगरौली। जिले के आधा दर्जन चौकी प्रभारियों के प्रभार में पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टि से फेर बदल किया है। वही इस तबादला सूची में एक भी महिला उप निरीक्षको को किसी पुलिस चौकी का प्रभारी नही बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न चौकी व थाने में पदस्थ उप निरीक्षको में पुलिस अधीक्षक ने आगामी आदेश तक के लिए नवीन पदस्थापना किया है। एसपी सिंगरौली के द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार मोरवा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह को गोरबी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गोरबी चौकी प्रभारी रहे भिपेंद्र पाठक को निगरी पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। निगरी पुलिस चौकी प्रभारी विनय शुक्ला को जियावन थाने में भेजा गया। इधर संदीप नामदेव को बरका से हटाकर शासन चौकी का प्रभारी बनाया गया। शासन चौकी में पदस्थ प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा को बैढ़न थाने में पदस्थ किया गया है। वही कोतवाली बैढ़न में पदस्थ उप निरीक्षक नृपेंद्र सिंह को हटाकर बरका प्रभारी बनाया गया है। अप्रैल माह के आखिरी दिन में देर शाम पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया फेरबदल पर सभी हैरान हैं।

परंतु प्रशानिक दृष्टिकोण से सही मानते हुए सिंगरौली पुलिस के आदेश पर सभी पुलिस अधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना स्थान पर आमद दे चुके हैं। उधर जिले में अचानक एक बार फिर से पुलिस कर्मियों में हुये फेरबदल को लेकर स्थानीय पंचायत राज्यमंत्री के बेखबर होने की जानकारी मिल रही है। चर्चाएं है कि मंत्री इस तबादले से नाखुश हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि उप निरीक्षक संदीप नामदेव बरका चौकी में पदस्थापना से खुश नही थे। उनकी मंशा शासन व गोरबी चौकी के लिए थी और इस बार एक बार फिर से उन्हें शासन चौकी की कमान मिल गई है। फिलहाल एक-दो दिन में स्थिति भी साफ हो जाएगी कि मंत्री नाराज हैं कि अफवाह है।

Singrauli police transfer list

गोभा एवं बंधौरा चौकी प्रभारी का नही हुआ फेर बदल

इस बात की चर्चा जोर-शोर से है कि बंधौरा एवं चौकी प्रभारी इस फेर बदल सूची में शामिल नही है। इसके पीछे कारण क्या है, यह तो किसी को पता नही है। लेकिन यहां बताते चले कि बीते 14 फरवरी को बंधौरा चौकी के अमिलिया में बड़ा हादसा हुआ था और उसके चलते आगजनी की घटनाएं हुई थी। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी हुई थी। 24 घंटे तक हालात ठीक नही थे। उसी दौरान चर्चाएं थे कि चौकी प्रभारी को बदल दिया जाएगा। इस तबादला सूची में बंधौरा चौकी का नाम शामिल न किये जाने पर तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगी है। वही यह भी चर्चा है कि गोभा चौकी के प्रभारी का कार्यकाल दो साल पूरा हो गया है। फिर भी इनका नाम फेर बदल सूची में नही है।

महिला उप निरीक्षको को किसी चौकी में नही मिली जगह

चौकी प्रभारियों के तबादला सूची में एक बार फिर से महिला उप निरीक्षको को निराशा हाथ लगी है। यहां बताते चले कि मौजूदा समय जिले में सिर्फ दो ही महिला पुलिस अधिकारियों को थाने व चौकी की कमान मिली है। जबकि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करते हुये महिलाओं को कम से कम 33 से 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिये जाने की जोर-शोर से वकालत की जाती है। किंतु शायद सिंगरौली के पुलिस महकमा महिला पुलिस उप निरीक्षको पर भरोसा नही कर पा रहे हैं। आज के तबादला सूची में कई महिला उप निरीक्षक निराश भी हुई हैं। हालांकि यह पुलिस अधीक्षक का तबादला करना विशेषाधिकार है। परंतु तबादला सूची जारी होने के बाद यही चर्चा है कि विजय का फिर से जय हुआ है।

 

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *