कपड़े उतरवाकर शौचालय में फाइनेंस कर्मचारी को बेरहमी से पीटा

आगरा के थाना एकता क्षेत्र में वेतन मांगने पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और उसके कर्मचारियों द्वारा फिरोजाबाद निवासी कर्मचारी को शौचालय में बंद कर डंडों से पीटकर मरणासन्न करने के मामले में पुलिस ने मैनेजर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिसा. प्राथमिकी की धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान है. पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग की धारा में न्यायालय भेजा. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. भागे हुए अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पीड़ित वैभव चौहान के पिता अशोक कुमार चौहान, निवासी टापा खुर्द, थाना उत्तर,फिरोजाबाद, ने थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बताया कि उनका पुत्र वैभव चौहान बरौली अहीर, शमशाबाद रोड स्थित पीवोटल मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था. 30 दिसंबर 2025 को वैभव फिरोजाबाद से आगरा अपने वेतन के भुगतान के लिए कंपनी कार्यालय गया था.



