नेशनल न्यूज

Ratan Tata Passes Away : भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन

Join WhatsApp group

Ratan Tata Passes Away : टाटा ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। 86 साल की उम्र में देश और दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा को बीमारी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी सेहत को लेकर चल रही किसी भी अफवाह को नजरअंदाज किया था और खुद को स्वस्थ बताया था।

रतन टाटा के निधन पर राजनीतिक जगत के कई लोगों ने दुख जताया है। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल हैं। रतन टाटा के निधन से मध्य प्रदेश में भी शोक छाया हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *