नेशनल न्यूज

यात्रियों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Join WhatsApp group

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा निरंतर सतर्कता बरती जा रही है. इसी क्रम में आरपीएफ ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी अहमदाबाद के सुपुर्द किया.

हाल ही में दो यात्रियों ने आरपीएफ पोस्ट अहमदाबाद पर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें यह कहकर झांसा दिया कि रेलवे परिसर में नकदी लेकर चलना प्रतिबंधित है तथा इसे रेलवे कार्ड में जमा करना आवश्यक है. इस बहाने से पहली घटना में एक यात्री से 12,000 नकद एवं एक मोबाइल फोन ठग लिया गया, जबकि दूसरी घटना में एक अन्य यात्री से 3,000 नकद, मोबाइल फोन तथा उसके बैंक खाते से लगभग 1,00,000 की धोखाधड़ी की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, अहमदाबाद के मार्गदर्शन में निरीक्षक/ आरपीएफ अहमदाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच करने पर चार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई, जिनका विवरण अपराध शाखा एवं जीआरपी के साथ साझा किया गया. आरपीएफ टीम के एएसआई मान सिंह, सीटी मंजीत कुमार तथा सीआईबी स्टाफ द्वारा स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया.

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *