नेशनल न्यूज
Singrauli News: गामा वाहन का ब्रेक हुआ फेल, कई घायल

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी अंतर्गत अमिलिया में आज दिन गुरूवार की सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार गामा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन में सवार तकरीबन आधा दर्जन घायल हो गये।
बताया जाता है कि गामा वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गया। वाहन में सवार लोगों को चोटे आई। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।




