Singrauli News: बुजुर्ग की हत्या के आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल
पिड़रिया गांव के लिखनी धौरा टोला में हुई थी वारदात

चितरंगी। ग्राम पिड़रिया के लिखनी धौरा टोला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या करने वाले सभी आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी टीआई सुधेश तिवारी के अनुसार भागीरथी सिंह गोड़ पिता वीरू सिंह उम्र 65 वर्ष की हत्या 29 जुलाई की शाम के वक्त लक्षनधारी सिंह उम्र 60 वर्ष, दूधनाथ उम्र 34 वर्ष, देवनाथ 30 वर्ष, अर्जुन सिंह 30 वर्ष, दऊआलाल सिंह उम्र 40 वर्ष एवं बाबूलाल सिंह ने पुरानी रंजीश एवं शासकीय एवं वन भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चलते पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही ओरापियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियो को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वही आरोपियों ने घटना को कबूल कर लिया है।
करंट लगने से किशोर की मौत
खुटार चौकी क्षेत्र के सहोखर गांव में आज दिन गुरुवार को एक किशोर को करंट लगने से वह अचेत हालत में हो गया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। जानकारी के मुताबिक सहोखर गांव निवासी अनीष कुमार पाण्डेय पिता कृष्णचन्द्र पाण्डेय उम्र 16 वर्ष गुरुवार को घर में पंखा का तार लगा रहा था, तभी इस दौरान किशोर खुले तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बेहोशी हालत में होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह घटना उस दौरान हुई जब किशोर के परिजन खेत में रोपा लगाने के लिए गये हुये थे।




