नेशनल न्यूज

Public holidays in October 2024 : अक्टूबर महीने में स्कूल, यूनिवर्सिटी, ऑफिस और बैंकों में 11 दिन की छुट्टी रहेगी, जानें कब-कब होंगी छुट्टियां

Join WhatsApp group

Public holidays in October 2024 : सितंबर का महीना कई खास दिनों और त्योहारों के साथ-साथ छुट्टियों से भी भरा रहा है। वहीं अक्टूबर महीने में भी कई खास दिन आने वाले हैं। ऐसे में इस महीने स्कूल, यूनिवर्सिटी, ऑफिस और बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस महीने 20 दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर और 11 दिन छुट्टी रहने वाली है। अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और दिवाली जैसे विशेष त्योहार। यह एक ऐसा अवसर है जब आपको अपनी फॅमिली के साथ घूमने का मौका मिलता है। तो चलिये आपको बताते है अक्टूबर महीने मे कब और कितने दिन की छुट्टी रहेंगी, देखे लिस्ट।

अक्टूबर माह मे मिलने वाली छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अक्टूबर: इस दिन जम्मू में विधानसभा चुनाव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर: इस दिन गांधी जयंती है। इस दिन पब्लिक हॉलीडे रहेगा।
  • 3 अक्टूबर: नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती है। जिस वजह से देशभर के स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर: रविवार होने के कारण पब्लिक हॉलिडे रहेगा। जिसके कारण बैंक, कॉलेज, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
  • 10 अक्टूबर: इस दिन महा सप्तमी है और इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहती है।
  • 11 अक्टूबर: इस दिन महानवमी के कारण देशभर में छुट्टी रहेगी।
  • 12 अक्टूबर: दशहरा है। विजयदशमी के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही कॉलेज, स्कूल और दफ्तर भी बंद रहेगा।
  • 13 अक्टूबर: इस दिन रविवार है।
  • 17 अक्टूबर: इस दिन महर्षि वाल्मीकि, कांटी बिहू के चलते देश के कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।
  • 20 अक्टूबर: रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
  • 26 अक्टूबर: चौथा शनिवार के कारण।बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 27 अक्टूबर: रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
  • 29 अक्टूबर: मंगलवार को दिवाली के तहत ऑप्शनल हॉलिडे है।
  • 30 अक्टूबर: दिवाली के तहत ऑप्शनल हॉलिडे है।
  • 31 अक्टूबर: इस दिन नरक चतुर्दशी और दिवाली के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *