मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश का रंगीन मिजाज ACP, महिला से बोला – मेरा दिल इतना हार्ड नही है… तुम तो मेरी स्वीटी हो

Join WhatsApp group

MP News : मध्य प्रदेश के एक रंगीन मिजाज पुलिस अधिकारी पर एक महिला ने आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह शिकायत लेकर पुलिस अधिकारी के पास पहुंची थी, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उसकी मदद करने के बजाय उसे बरनोल क्रीम लगाने के लिए कहा। महिला ने व्हाट्सएप चैट को सबूत के तौर पर पेश किया और एसीपी पर रंगीन मिजाज का आरोप लगाया।

मेरा दिल इतना हार्ड नही है…

महिला ने रंगीन मिजाज ACP पर आरोप लगाते हुए व्हाट्सएप चैट पेश की है। जिसमें रंगीन मिजाज ACP महिला से आपत्तिजनक बातें कहते नजर आ रहे हैं। व्हाट्सएप चैट में लिखा है कि कि मेरा दिल इतना हार्ड नही है… मैं बरनोल क्रीम लगा दूंगा, तुम तो मेरी स्वीटी हो… रंगीन मिजाजी अधिकारी ने महिला से लॉन्ग ड्राइव पर चलने की भी पेशकश की, बारशि में भीगने का भी ऑफर दिया। इतना ही नहीं रंगीन मिजाज एसीपी ने महिला को किस वाली इमोजी भी भेजी।

महिला ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। सबूतों के साथ की गई शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। महिला के वकील ने कहा है कि एक पुलिस अधिकारी का यह व्यवहार अमर्यादित है। उक्त पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *