मध्य प्रदेश
Singauli News : कलेक्टर ने किया जिला कोषालय स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

सिंगरौली। कलेक्टर ने वित्तिय वर्ष 2024-25 के समाप्ति उपरांत जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम डबल लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही कोषालय के पंजीयन का भी अवलोकन किय। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी ने अवगत कराते हुये कहा कि जिलें में कोर्ट बैंक वा स्टाम्प वेंडरों के मांग पर उपलब्ध कराए जाने वाले टिकट एवं स्टाम्प का सधारण किया जाता हैं।
संधारण किए गए पंजीयन का अवलोकन भी कराया गया। साथ ही कलेक्टर ने कोर्ट द्वारा जप्त किए गए माल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी सहित सहायक कोषालय अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।