मध्य प्रदेश

Singrauli News : हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी माड़ा पुलिस

जरहा के म्यार नदी बरे घाट का मामला, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप

Join WhatsApp group

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा म्यार नदी बरे घाट पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह हत्या है या आत्महत्या। माड़ा पुलिस जांच में जुटी है। वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सहदेव शाह पिता जंगी प्रसाद शाह उम्र 41 वर्ष निवासी जरहा का शव म्यार नदी में पड़ा हुआ था। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज दिन शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे जब गांव के लोग अपने खेत से वापस लौट रहे थे तो देखा कि नदी के बालू पर एक आदमी गिरा पड़ा है। पास जाकर देखे तो मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर माड़ा पुलिस पहुंच शव को पीएम के लिए भेजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया। माड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया जहर सेवन लग रहा है। जांच की जा रही है। वही परिजन हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *