मध्य प्रदेश

Singrauli News : छ: महीने से हैंडपंप खराब पीएचई अमला बेसूध

चितरंगी जनपद क्षेत्र के खम्हारडीह पंचायत का मामला

Join WhatsApp group

चितरंगी। चितरंगी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हारडीह के अभयराज कोल के घर के पास लगा हैंडपंप पिछले छ: महीने से खराब पड़ा हुआ है। जिसकी खोज-खबर कोई नही ले रहा है। जिसके कारण उक्त परिवार को पेयजल के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार खम्हारडीह ग्राम पंचायत के अभयराज कोल के घर के पास हैंडपंप पिछले छ: महीने से खराब पड़ा हुआ है। पानी के बदले हवा उगल रहा है। बताया जा रहा है कि खराब हैंडपंप का मरम्मत कराने के लिए पीएचई अमला अनजान बना हुआ है। जबकि कई बार इसकी जानकारी पीएचई अमले को दी गई, लेकिन आज तक मरम्मत नही कराया गया और इस भीषण गर्मी में उक्त आदिवासी परिवार को पानी के लिए परेशान रहता है। बाल्टी भर पानी के लिए इधर-उधर मसक्कत करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर किसी तरह पानी मिलता है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि पीएचई विभाग अमला के लापरवाही से हैंडपंप का मरम्मत कार्य नही हो पा रहा है। अभयराज ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *