Singrauli News: लापता किशोर का शव मिलने पर आक्रोशितो ने मोरवा थाना के सामने किया बवाल
पुलिस ने आंसू गैस के छोड़े गोले, आक्रोशितो ने पत्थर बाजी से दिया जबाब

मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर से 9 मार्च की रात में लापता पवन शाह पिता अजय शाह उम्र 15 वर्ष का शव ग्राम पिपरखड़ के एक मुआवजे के लिए बने मकान में मिलने से परिजन आक्रोशित होकर मोरवा थाना के सामने बवाल करने लगे। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बाजी व पुलिस वाहन के सीसे तोड़ दिया। पुलिस ने भीड़ को तीतर वितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़ा, लेकिन आक्रोशित लोग बार बार मोरवा थाना के सामने आकर उग्र प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते मोरवा थाना पुलिस छावनी में बदल गई। इतना नही पुलिस को बार बार लाठी भांजनी एवं साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
लेकिन भीड़ हटने को नाम नही ले रही थी। भीड़ ने पुलिस के उपर बारूद बम एवं पत्थर बाजी किया। जिससे पुलिस मेे भागने जैसी स्थित निर्मित हो रही थी। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को मोहल्ले में अवैध शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के कर्मचारियों से पवन शह की कहासुनी और विवाद हुआ था। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि उसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई। परिजनो की माने तो पवन शाह 9 मार्च की रात में करीब 9.30 बजे पवन शाह घर से निकला था जिसके बाद वापस नही आने पर परिजनो द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कही रता पता नही चलने पर 10 मार्च की सुबह बड़ी संख्या में लोग थाने में पहुंचकर नामजद रिर्पोट दर्ज कराकर कार्रवाही की मांग कर रहे थे। पवन के पिता अजय शाह की शिकायत पर मोरवा पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। हाला कि पुलिस ने कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी लेकिन परिवार जन इस कार्यवाही से संतुष्ठ नही थे।
11 मार्च को भी स्थानीय लोगो के साथ परिवार जन थाने के सामने जमे रहे। बुधवार की सायं पिपरखड़ के एक निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की सूचना पर परिजन आक्रोशित होकर विरोध प्रर्दशन करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और हालात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए।
विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे मोरवा थान
मामले को शांत कराने सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह व भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार अभिषेक, विंध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव दल बल के साथ मोरवा थाना पहुंचकर मामले को शांत कराने में लगे रहे। परंतु देर रात भी भीड़ थाने के सामने डटी रही। इसके बाद उग्रवीर ने आरोपी पंकज गुप्ता के दुकान एवं वाहन को आग के हवाले कर दिया।
इनका कहना है
9-10 मार्च की दरम्यानी रात थाना मोरवा में अजय शाह द्वारा सूचना दी कि उसका लड़का पवन शाह 15 वर्ष घर से बिना बताए कही चला गया है सूचना पर थाना मोरवा में अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 137 (2) इ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पता चला कि 5 मार्च 2026 को आरोपी इरशाद व पवन शाह का मृतक पवन व परिजन से विवाद हुआ था जो आपस में सुलह कर लिए थे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के द्वारा तकनीकी साक्ष्य जुटाने पर 02 संदेहियों का नाम पता चलने पर सुधांशु गुप्ता व मोहम्मद इरशाद से पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पवन शाह की हत्या करना स्वीकार किया इनसे अभी पूछताछ चल रही है दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में हैं। अन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा एक विशेष अन्वेषण दल का गठन किया गया है जो महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्य का संकलन कर आरोपियों के विरुद्ध विधि अनुरूप कठोरतम कार्यवाही की जावेगी।
राहुल कुमार सैयाम
एसडीओपी चितरंगी




