Singrauli News: 22 घंटे बाद मिला रिहंद डैम में युवक का शव
एसडीईआरएफ की टीम को मिली सफलता, स्टीमर से सेल्फी व रील बनाते समय हुआ था हादसा

सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी रिहंद डैम बलियरी में बीते दिन सोमवार की सुबह स्टीमर में सवार होकर तीन साथी रील बनाते वक्त सेल्फी ले रहा था कि अचानक एक युवक फिसल कर गहरे पानी में डूब गया। जहां आज दिन मंगलवार की दोपहर 12 बजे डैम में उतराता हुआ शव मिला है। एसडीईआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम बलियरी निवासी संतोष शाह पिता रामसजीवन शाह उम्र 18 वर्ष बीते दिन कल अपने तीन साथियों के साथ बलियरी रिहंद डैम में रील बनाने स्टीमर में सवार होकर वोटिंग कर रहा था, तभी संतोष शाह सेल्फी लेने व रील बनाने के चक्कर में फिसलकर गहरे पानी में समा गया। जहां लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। आज स्थानीय कोतवाली पुलिस एवं एसडीईआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव 22 घंटे बाद डैम में उतराता हुआ मिला। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया।



