जुर्ममध्य प्रदेश

ससुराल वालो का अत्याचार! 16 सालों तक बहु को रखा कैद में, महिला कंकाल में तब्दील

Join WhatsApp group

Bhopal News : मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला 16 साल तक अपने ससुराल में कैद रही। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को छोड़ दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला 2008 का है। जहां एक ससुराल वालों ने अपनी बहू को 16 साल तक घर में कैद रखा और उसे अपने माता-पिता से मिलने भी नहीं दिया गया। इसके बाद महिला के मायके वालों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी रानू साहू की शादी 2006 में हुई थी, लेकिन 2008 से उसके ससुराल वाले उसे मिलने नहीं देते हैं। बचाई गई महिला की हालत देख पुलिसकर्मी भी कांप उठे। पीड़िता कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। 40 साल की महिला का वजन 40 किलो से कम था और वह बेहोश थी। अस्पताल उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

कंकाल में तब्दील

पड़ोसियों ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो महिला की हालत देखते ही उनके होश उड़ गए। रानू कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। उन्होंने उसे बिस्तर पर बेहोश पाया। 40 साल की महिला का वजन घटकर 40 किलो रह गया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद लोग आरोपी दुष्ट ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल नए कदम उठा रही है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *