कारोबार

DA Update : DA में बढ़ोतरी को लेकर नया अपडेट, जानिए क्या है अपडेट

Join WhatsApp group

DA Update : कुछ दिनों तक सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष घोषणा की उम्मीद की जा रही है। इस संबंध में जानकारी थी कि सरकार सितंबर में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएगी। लेकिन इस महीने वेतन वृद्धि की उम्मीद रखने वालों को यह खबर हैरान कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि डीए बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर में नहीं बल्कि अक्टूबर से लागू किया जा सकता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। डीए की घोषणा को लेकर खबरें थीं कि इसे सितंबर से लागू किया जा सकता है। लेकिन अब कर्मचारियों को एक महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस महीने डीए पर कोई अपडेट मिलने की संभावना थोड़ी कम है। इसके लिए हमें दिवाली तक इंतजार करना होगा। संभावना है कि सरकार त्योहार से पहले इसकी घोषणा कर देगी।

2022 के लिए डीए बढ़ोतरी पर नजर डालें तो 28 सितंबर को डीए दरों में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को थी। पिछले साल की बात करें तो दशहरा 24 अक्टूबर को था और दिवाली 12 नवंबर को थी। इस दौरान भी सरकार ने दिवाली से पहले बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसे देखते हुए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार दिवाली से पहले डीए बढ़ोतरी की घोषणा भी कर दी जाएगी।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *