नेशनल न्यूज

Sonbhadra News: इंस्टाग्राम पर तीन बच्चों के पिता ने छिपाई पहचान, हिंदू बन की शादी

Join WhatsApp group

बभनी । इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर दोस्ती, शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने के बावजूद खुद को कुंवारा बताते हुए एक समुदाय के युवक ने हिंदू समाज की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया।

इसके बाद उसे कॉलेज से भगाकर शादी (कोर्ट मैरिज) कर ली। पीड़िता को जब सच्चाई की जानकारी हुई तो अवाक रह गई। आरोपी 21 दिन तक उसे कभी घर तो कभी रिश्तेदारी में रखकर यौन शोषण करता रहा। दो दिन पूर्व उसे ढूंढ़ते हुए परिवार वाले बभनी पहुंचे। उन्हें देख आरोपी भाग निकला। बृहस्पतिवार को परिवार वालों के साथ पीड़िता बभनी पहुंची और थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि वह विभागीय कामकाज के सिलसिले में कोर्ट आए हुए हैं। थाने पहुंचकर तहरीर की जानकारी लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने कहा कि प्रकरण की जानकारी करते हुए कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बभनी थाना क्षेत्र के समुदाय विशेष के युवक ने अपनी वास्तविक पहचान और धर्म छिपाते हुए इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की।

लगातार फोन से बात करते हुए उसके साथ जीवन गुजारने की इच्छा जताई और खुद को कुंवारा बताया। 17 फरवरी को वह पढ़ने के लिए वाड्रफनगर स्थित कॉलेज गई थी। वहां पहुंचे युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे लेकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा। अगले दिन उसे लेकर घर पहुंचा। वहां से दुद्धी क्षेत्र स्थित बुआ के घर ले गया। बुआ के यहां तीन दिन रखा लेकिन उसकी पूरी सच्चाई जानने के बाद पीड़िता ने विरोध शुरू कर दिया। तब वह उसे वहां से बीजपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में ले गया। वहां उसे डराने-धमकाने के साथ ही उसका यौन शोषण जारी रखा। 27 फरवरी को वह उसे लेकर दोवारा दुद्धी पहुंचा और वहां उससे कोर्ट मैरिज की। इसके बाद एक रिश्तेदार के यहां ले जाकर कुछ दिन रखने के बाद उसे बभनी क्षेत्र स्थित घर लाया। किसी तरह इसकी जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को मिल गई और गत 10 मार्च को वह आरोपी के घर पहुंच गए। उन्हें देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता के मुताविक वहां से परिवार के लोग उसे लेकर घर पहुंचे। उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वृहस्पतिवार को वभनी थाने पहुंचकर तहरीर दी गई।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *