Singrauli News: बिना दस्तावेज चल रही क्रेन और दो ट्रिप ट्रेलर जब्त, लाखों का राजस्व वसूला
ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, प्रशासन की चेतावनी, नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

सिंगरौली । जिले में परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले मालवाहक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। जिला कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और आरटीओ विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में चेक-पॉइंट प्रभारी विभा उईके के नेतृत्व में जिलेभर में सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
इस दौरान अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए तथा लाखों रुपये का शासकीय राजस्व वसूला गया। अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रही एक क्रेन और दो ट्रिप ट्रेलर को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। साथ ही कई अन्य मालवाहक वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध त्वरित चालानी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की। कार्रवाई के दौरान बंधा, पचौर, उज्जैनी और झिंगुदह क्षेत्रों में बिना तिरपाल खुले में रेत, गिट्टी, मिट्टी, कोयला और राख का परिवहन करने वाले ओवरलोड वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई। विभाग ने ऐसे वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि सुरक्षा और प्रदूषण मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये से अधिक का राजस्व संग्रहण किया गया।




