मध्य प्रदेश
Singrauli News : कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान पट्टा टूटने से दो मजदूरों की मौत
कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान पट्टा टूटने से दो मजदूरों की मौत सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

सिंगरौली।। बरगवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थित कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि काम करते समय अचानक पट्टा का हिस्सा टूट गया, जिसके चलते मौके पर ही दो श्रमिक निचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा था।
यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। क्या हर बार ऐसे हादसों के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी।




