मध्य प्रदेश

Singrauli News: मोरवा के बायोफ्यूल प्लांट में भीषण आग

घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं पाया जा सका आग पर काबू

Join WhatsApp group

Singrauli: मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ताली स्थित बायोफ्यूल प्लांट में मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। आग की शुरुआत प्लांट परिसर में खुले में पड़े पुआल से हुई, जिसने देखते ही देखते पास स्थित प्लांट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार मोरवा निवासी सुरेंद्र जैन द्वारा संचालित आरएजे बायो फ्यूल प्लांट में पुआल, धान के भूसे सहित अन्य सामग्री से बायोफ्यूल तैयार कर एनटीपीसी को सप्लाई किया जाता है। दोपहर करीब 2 बजे आग लगते ही प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी।

स्थिति बिगड़ते देख तत्काल मोरवा थाना और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर मोरवा नगर निगम की दमकल गाड़ियाँ व मोरवा पुलिस पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनसीएल झिंगुरदा तथा सीडब्ल्यूएस जयंत से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। आग बुझाने के लिए प्लांट के टीनशेड को काटकर भीतर तक पानी डाला गया।

देर शाम तक करीब छह दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन प्लांट में रखे कच्चे माल के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *