Singrauli News : बाउन्ड्री के अन्दर अफीम के पेड़ के साथ प्रौढ़ गिरफ्तार
पुलिस ने उड़ाया ड्रोन, धनहरा में पकड़ाई अफीम की खेती रिटायर्ड एनसीएल कर्मी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहरा गांव में एक जायसवाल परिवार के द्वारा अफीम की खेती अपने घर के पीछे किया था। जहां माड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने जाल बिछाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन से मुआयना कराया तो लहलहाते अफीम के पेड़ दिखे।
पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 450 की संख्या में अफीम के पौधो को जप्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और एसडीओपी मोरवा केके पांडेय ने पुलिस सभागार में माड़ा थाना के धनहरा में पकड़ी गई अफीम की खेती का खुलासा करते हुए बताया कि माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि धनहरा गांव में गोवर्धन प्रसाद जायसवाल पिता सीताराम जायसवाल उम्र 60 वर्ष के द्वारा अपने घर के पीछे बनी बाउंड्री के अंदर खेत में अफीम की खेती की गई हैं।
खोजबीन के बाद थाना प्रभारी ने बीते 25 फरवरी को गोवर्धन प्रसाद जायसवाल के घर के पीछे ड्रोन से मुआयना कराया। टीआई ने रेड कराते हुए बाउंड्री के अंदर पहुंची। 450 की संख्या में अफीम के पौधे खेत से निकाले। बताया जाता है कि अफीम की खेती का रकबा लगभग 17.2 वर्ग फीट में था। जिसकी कुल कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा व उनके टीम की सराहनीय भूमिका रही। वही एसपी ने कहां कि इस कार्रवाई पर पुलिस टीम को सम्मानित किया जावेगा।
आरोपी एनसीएल का रिटायर्डकर्मी
पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि धनहरा गांव में अफीम की खेती करने वाला आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल एचसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी हैं। आस-पड़ोस के लोगों से छिपाकर अफीम की खेती किया था। अफीम की खेती के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने अपने घर के पीछे अफीम लगाया था। एक स्थानीय व्यक्ति को लगा कि यह अफीम हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी और माड़ा पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए अफीम की खेती का बड़ा खुलासा किया हैं।