मध्य प्रदेश

Singrauli News: ओवरलोड व प्रदूषण मानक उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई

तीन बिना परमिट वाहन जप्त, अन्य पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई

Join WhatsApp group

सिंगरौली। स्थानीय नागरिकों की शिकायत के आधार पर RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए निवास चौकी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन बिना परमिट ओवरलोड मालवाहक वाहनों को जप्त किया गया, जिनके नंबर इस प्रकार हैं—

1. RJ 20 GB 9885

2. RJ 14 GL 0563

3. CG 04 NC 2255

 

इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों के विरुद्ध भी ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई।

 

जिला कलेक्टर के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं वैधानिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

 

अभियान के दौरान कोयला, रेत, गिट्टी एवं राखड़ (फ्लाई ऐश) का बिना तिरपाल एवं ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहनों पर विशेष रूप से सख्ती बरती गई। साथ ही प्रदूषण मानकों, सड़क सुरक्षा नियमों एवं परिवहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

जांच के दौरान वाहनों के PUC, बीमा, फिटनेस एवं अन्य वैध दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया। बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना PUC तथा बिना टैक्स (कर अपवंचन) के परिवहन करने वाले मालवाहकों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

चिन्हित संवेदनशील मार्ग:

1. शुक्ला मोड़ से झूराई नाला तक

2. परसोणा से बंधौर तक

3. महुआगांव से निगरी तक

 

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिन्हित वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्य में बाधा या अभद्रता की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध BNS के अंतर्गत FIR दर्ज की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

इस कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी की लहर है और स्थानीय नागरिकों ने इसे दुर्घटना रोकथाम एवं व्यवस्था सुधार की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *