मध्य प्रदेश

Singrauli News: मोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

15 साल से फरार स्थायी वारंटी सहित दुराचार का सहआरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp group

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत बीते दिन शुक्रवार को दो अहम गिरफ्तारियां की। पुलिस ने मारपीट व अवैध हथियार रखने के मामले में करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं सामूहिक दुराचार प्रकरण के सहआरोपी को भी दबोचने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर फरार वारंटियों की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को सूचना मिली कि वारंटी सतीश भुजवा पिता रमेश भुजवा उम्र 30 वर्ष, निवासी सर्किट हाउस रोड मेढ़ौली, क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में जनवरी माह में ग्राम चकरिया में महिला के घर में घुसकर सामूहिक दुराचार करने के मामले में फरार चल रहे सहआरोपी राम सिंह पिता बसंत लाल सिंह उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरिया को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने सहयोगी राजेंद्र उर्फ रजिन्दर सिंह गोड़ के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप है। इस मामले में धारा 70(1), 332(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों को आज दिन शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। मोरवा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

उक्त दोनों कार्यवाहियों में उपनिरीक्षक एनपी तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक गुलाब बहरोलिया, संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रआर श्याम सुंदर वैश्य आर राहुल साहू, राकेश यादव, संजीव, आकाश की सराहनीय भूमिका रही है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *