Singrauli News: विद्यालय के अंदर टेबल पर बैठा शिक्षक
नशे की हालत में आया नजर शिक्षक, बर्तन खरीदी में भी गड़बड़ झाला

चितरंगी। सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर बच्चे के टेबल पर बैठ कर एक शिक्षिका से बात कर रहा है। जिसमें बर्तनों के खरीदी में हेरफेर का मामला सामने आ रहा है। शिक्षिका का कहना है कि बच्चों के राशि को हम नही खा सकते। हालांकि वायरल वीडियों की पुष्टि नवभारत नही करता है।
दरअसल वायरल वीडियों कन्या उमा विद्यालय संकुल चितरंगी के प्राथमिक पाठशाला बेलौंही का बताया जा रहा है और यह भी दावा किया जा रहा है कि यह वीडियों आज दिन शनिवार की दोपहर 1:03 मिनट का है। वीडियों में शिक्षक शराब के नशे में नजर आ रहा है और शिक्षिका से लेन-देन के बारे में चर्चा कर रहा है। जहां शिक्षिका ने साफ शब्दों में कह दिया है कि पहले भी बर्तन खरीदी के नाम पर 28 हजार रूपये पहले भी आहरित कर ली गई है और अभी फिर से 7 हजार रूपये आहरित कर लिया गया है। जबकि विद्यालय में एक भी कढ़ाई तक भी नही हैै। शिक्षिक की आवाज साफ शब्दों में सुनाई दे रही है और वहीं शिक्षक बड़े आराम से टेबल पर बैठ बातें भी कर रहा है। अब मामला कफी तूल पकड़ा हुआ है। साथ ही एक ओर जहां बर्तन खरीदी में घपलेबाजी की शिकायतें मिल रही हैं, वहीं शिक्षक के शराब नशे में धुत्त होने पर विद्यालय के पठन-पाठन पर भी बहस छिड़ गई है और नौनिहाल बच्चों के भविष्य को लेकर उनके अभिभावक बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। यदि उक्त वीडियों सही है तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जाने लगी है।




