मध्य प्रदेश

Singrauli News: जादू-टोना के शक में दो लोगों की हत्या, सिंगरौली में सनसनी

Join WhatsApp group

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा अतरवा पंचायत में देर रात अंधविश्वास के चलते दो लोगों की कथित रूप से हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जादू-टोना के शक में फूल कुमारी सिंह (45 वर्ष), पत्नी गोरेलाल, तथा केमला (50 वर्ष), पिता बलदेव सिंह, निवासी थाना जियावन क्षेत्र, की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों को कथित रूप से ‘बली’ देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जियावन ज्ञानेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

 

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर जिले में अंधविश्वास और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का वातावरण है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधविश्वास के नाम पर हिंसा की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *