मध्य प्रदेश

Singrauli News : पंचायत सचिव पर कमीशन मांगने का गंभीर आरोप

सरपंच ने सीईओ जनपद से की शिकायत, जांच की मांग

Join WhatsApp group

चितरंगी । चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी-2 के सरपंच हनुमान द्वारा पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत चितरंगी से लिखित शिकायत की गई है।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत सचिव द्वारा पंचायत के विकास कार्यों के बदले कमीशन की मांग की जा रही है। आवेदन पत्र के अनुसार ग्राम

 

पंचायत में पूर्व में नाली निर्माण कार्य के दौरान सचिव द्वारा 10 प्रतिशत राशि अग्रिम रूप से लेने के बाद ही कार्य कराया गया था। वहीं वर्तमान में शांति धाम निर्माण कार्य, जिसकी लागत लगभग 3 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है, को लेकर भी सचिव द्वारा 10 प्रतिशत अपने लिए और 5 प्रतिशत रोजगार सहायक के नाम पर राशि मांगी जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि कुल 52 हजार रुपये कमीशन नहीं देने पर बिल नहीं लगाया जा रहा और कार्य आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। सरपंच

 

ने यह भी आरोप लगाया है कि 26 जनवरी के कार्यक्रम से संबंधित वितरण सामग्री के बिल लगाने से भी मना किया जा रहा है। आवेदन में सचिव के कथित बयान का भी उल्लेख है कि शिकायत कहीं भी कर दी जाए, बिना राशि दिए कार्य नहीं होगा। सरपंच हनुमान ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत के बाद पंचायत क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *