मध्य प्रदेश

Singrauli News : Entertainment Activities के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें: बैनल

कलेक्टर ने मुड़वानी डैम इको पार्क का किया भ्रमण, पार्क के सौंदर्यीकरण एवं साफ -सफाई किए जाने के ननि आयुक्त को दिए निर्देश

Join WhatsApp group

सिंगरौली 3 जनवरी। कलेक्टर गौरव बैनल ने जयंत स्थित मुड़वानी डैम इको पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण उपरांत कलेक्टर ने ननि आयुक्त को निर्देशित किया कि इको पार्क की साफ -सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी निर्धारित कर नियमित रूप से साफ -सफाई कराएं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आईईसी की गतिविधियों का भी आयोजन किया जाकर जनभागीदारी के माध्यम से भी सफाई अभियान चलाया जाए।

कलेक्टर ने इको पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया कि पार्क में बोटिंग क्लब को व्यवस्थित कर संचालित किया जाए। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए म्यूजिकल फाउंटेन, गार्डन एवं अन्य एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्क की बाउंड्री के मेंटेनेंस के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड के माध्यम से नियमित गश्त भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इको पार्क को एक आकर्षित पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है, इसके लिए ननि एवं पर्यटन विभाग को रेवेन्यू मॉडल पर कार्य करने की आवश्यकता है। भ्रमण के दौरान ननि आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *