मध्य प्रदेश

Singrauli News: रेत चोरी में एक कांग्रेसी नेता का नाम आया सामने, खनिज विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Join WhatsApp group

खनिज विभाग ने रविवार की अलसुबह पचखोरा में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन को दबोचते हुये सुरक्षार्थ कोतवाली बैढ़न में खड़ा कराया गया है। आरोप लग रहा है कि उक्त रेता के अवैध कारोबार में कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह का नाम जोड़ा जा रहा है और यह भी आरोप है कि कांग्रेसी नेता कुछ वर्षों से रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त है।

 

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने आज रविवार की सुबह बैढ़न के पचखोरा में एक बिना नम्बर का हाईवा वाहन रेत परिवहन करने जा रहा था। जिसकी जानकारी खनिज अमले को लगी। तत्काल खनिज अमला मौके से पहुंच हईवा वाहन चालक से ईटीपी की मांग की गई। परंतु सूत्र बताते हैं कि मौके पर वाहन चालक रेता परिवहन करने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसे उक्त वाहन को खनिज विभाग की टीम ने सुरक्षार्थ कोतवाली परिसर में खड़ा कराया है।

इधर खनि एवं खान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उधर खनिज विभाग का ही दावा है कि उक्त अवैध रेता संदीप शाह से जुड़ा हुआ मामला है। यहां बताते चले कि संदीप शाह कांग्रेसी नेता के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य भी हैं और रेत के खेल में संलिप्त हैं। हालांकि संदीप ने इन सभी आरोपो को नकार दिया है।

 

इनका कहना

सुनने में आया है कि खनिज अमले ने एक हाईवा वाहन को रेत के साथ पकड़ा है। हाईवा मेरा नहीं है, दीपेश गनियारी के नाम से है। मेरा नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। मैं रेत का कारोबार नहीं करता हूं।

संदीप शाह कांग्रेसी नेता एवं जिपं सदस्य, सिंगरौली

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *