मध्य प्रदेश
Singrauli News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सरई आएंगे

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आयेंगे। मुख्यमंत्री सरई में आयोजित शसक्त महिला एवं जन जाति गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 4 जुलाई को प्रातः 11:50 बजे भोपाल से रवाना होकर रीवा पहुंचेंगे। इसके बाद 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से सरई 1:30 बजे आगमन होगा। मुख्यमंत्री सरई में आयोजित शसक्त महिला एवं जन जाति गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। वही 3 बजे कोतमा के लिए रवाना हो जाएंगे।