मध्य प्रदेश

Singrauli News : 5 जून से लेकर दो माह तक चलेगा व्यापक पौधरोपण अभियान : अरुण

सिंगरौली और प्रयागराज हाईवे जल्द धरातल पर दिखाई देगा

Join WhatsApp group

सिंगरौली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह आज बैढ़न पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुये। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा किये।

इसके पूर्व बैठक में विधायक रामनिवास शाह ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के पीएम मोदी जी के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलास्तर से लेकर मण्डल स्तर एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर जाएंगे और आमजन को सरकार के उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में बताएंगे। आगे कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से आगामी दो माह तक व्यापक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाएगा।

साथ ही यह भी बताया कि सरकार की आयुष्मान योजना में छूटे गये लोगों के नाम को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि सिंगरौली से मेरा 40 वर्ष का पुराना नाता है और यहां आना-जाना लगा रहता है। सिंगरौली-प्रयागराज धरातल पर जल्द ही दिखाई देगा। कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिलामंत्री प्रवेन्द्रधर द्विवेदी ने किया। बैठक में यूपी मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, पूर्व विधायक अमर सिंह, सुभाष वर्मा, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, अरविंद दुबे, सीमा जायसवाल मीडिया प्रभारी निरज सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *