मध्य प्रदेश
Singrauli News : खाना बनाते समय घरेलू गैस हुई लीक
बड़ा हादसा टला, सामग्री जलकर खाक, माजन मोड़, नवानगर मुख्य मार्ग की घटना

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के माजन मोड़ मार्ग में बीती रात एक घर में खाना बनाते समय घरेलू गैस लीक हुई और कीचन में आग लग गई। गनिमत रही कि कोई जन हानि नही हुई है।
जानकारी के अनुसार माजन मोड़ के समीपी आईपी सिंह के कीचन में खाना बन रहा था कि रात करीब 8:30 बजे गैस के लीक होने से आग लग गई। जहां घर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान आसपास के लोग एवं ननि का दमकल पहुंच आग पर काबू पा लिया। लेकिन कीचन रूम में रखे सामग्रियां जलकर खाक हो गई।