मध्य प्रदेश
MP News : बनास नदी में अज्ञात लावारिस मिला शव, पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध

मझौली। मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बनास नदी के पुरानी पुलिया पर अज्ञात लावारिस शव मिलने से हड़कम्प मच गया। प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा मझौली थाना को सूचना दी गई।
इसके बाद मझौली थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है जबकि अज्ञात पुरुष का शव तकरीबन 50 से 60 वर्ष के बीच का है। आसमानी रंग की शर्ट और नीले रंग का लोवर और प्लास्टिक की चप्पल पहना हुआ है जिसके बद्दी नीले कलर की है। वहीं मृतक के शव के पास बैसाखी भी पड़ी मिली है। जिससे यह प्रतीत होता है कि मृतक विकलांग है। वहीं मृतक की लाश चार से पांच दिन पहले की है। शव में कीड़े पड़े हुए हैं और दुर्गंध दे रही है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है। अगर कोई भी संबंधित व्यक्ति को पहचानता है तो मझौली पुलिस को तत्काल सूचना दें।