मध्य प्रदेश

Singrauli News: देवरा में हादसा, कन्वेयर बेल्ट का पट्टा टूटने से मजदूर की मौत

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थित कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान एक दर्दनाक एक हादसा सामने आया है, जिसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार देवरा के समीप टीएचडीसी कंपनी का कन्वेयर बेल्ट का कार्य चल रहा था कि मजदूर तभी अचानक कन्वेयर बेल्ट का पट्टा

 

टूट गया। इस घटना के कारण श्रमिक संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल बहादुर पिता जयपथ उम्र 38 वर्ष निवासी बभनी जिला सोनभद्र उ.प्र. के रूप में हुई है,

 

जो मैकमेट कंपनी के अंतर्गत कार्यरत था। यह हादसा न केवल स्थानीय स्तर पर शोक और आक्रोश का कारण बना है, बल्कि औद्योगिक काइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि

 

यहां साइलो का निर्माण हो रहा है। जहां साइलो में सामग्री पहुंचाने के लिए कन्वेयर बेल्ट का इस्तेमाल होता है। कन्वेयर के निर्माण के दौरान ही यह हादसा घटित हुआ है।

 

यह कार्य मैकमेट कंपनी का बताया जा रहा। वहीं इसके निर्माण में लापरवाही की बात सामने आ रही। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक मो. समीर वारसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *