मध्य प्रदेश

Singrauli News : कांग्रेसियों ने लगाया फर्जी मतदान करने का आरोप

मतदान स्थल के बाहर कांग्रेसियों एवं भाजपाइयों के बीच हुई झुमाझपटी , जमकर हुआ हंगामा

Join WhatsApp group

सिंगरौली । नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में आज दिन गुरूवार को पार्षद पद के लिए उप चुनाव हो रहा था। इसी दौरान दो युवको को पकड़ लिया था। हालांकि मतदान नही कर पाये थे। इसी बीच एजेंटो ने उसे पकड़ लिया। जहां भाजपा एवं कांग्रेसियों के बीच झुमाझपटी हुई। पुलिस ने फर्जी बोटर को विंध्यनगर थाने ले गई।

दरअसल आज दिन गुरूवार को एनटीपीसी परिसर वार्ड क्रमांक 34 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के प्रत्याशी मैदान में है। सुबह मतदान शुरू हुआ। कुछ देर बाद डीपीएस विद्यालय में बने मतदान केन्द्र क्रमांक 172 एवं 173 में दो युवक वोटिंग करने जा रहे थे, तभी कांग्रेस के एजेंटो ने युवक को पहचान लिया और इसी बात को लेकर कांग्रेसी हंगामा करने लगे। मामला इतना गरमाया कि भाजपा एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। अंतत: पुलिस के दखल से मामला शांत हुआ। हालांकि वोट नही डाल पाये थे। लेकिन कांगे्रसियों ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों के सांठगांठ से फर्जी वोटिंग कराई गई है। वहीं तहसीलदार सविता यादव लगातार सफाई दे रही थी। परंतु कांग्रेसियों ने जैसे ही प्रमाण दिखाया, तहसीलदार गोलमाल जवाब देने लगी।

राजेश के नाम पर अभिषेक ने डाला वोट

वार्ड क्रमांक 34 के मतदान क्रमांक 171 एवं 172 में भी फर्जी मतदान किये जाने के आरोप भी लगते रहे। राजेश कुमार ने कहा कि मैं मतदान नही किया, फिर भी मेरे नाम का वोट पड़ गया। राजेश ने बताया कि जब पीठासीन अधिकारी से बात किया तो, वे बताया कि अभिषेक कुमार ने वोट डाल कर चला गया है। किस आधार पर मत डाला इसका जवाब पीठासीन अधिकारी नही दे पाये। राजेश ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदान कराने में चुनाव अधिकारी संलिप्त हैं।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *