सोनभद्र डांडिया नाइट की तैयारियां जोरों शोरों पर, 21 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

By
On:

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब, मारवाड़ी सोन महिला मंच, जयसवाल यूथ क्लब एवं इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 21 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से  नगर के होटल सवेरा में भव्य डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों पर चल रहीं हैं। शनिवार को आयोजन स्थल का चारों संगठन के पदाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारी का जायजा लिया।

इस दौरान  तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी और मारवाड़ी सोन महिला मंच की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि डांडिया नाइट का भव्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है।  जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

वहीं जयसवाल यूथ क्लब की अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं इनरवेल क्लब की अध्यक्ष वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे। और इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे। बेस्ट डांस करने वाले लोगों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा। इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV