जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तलाश में भटक रहे मरीजः जय

By
On:

सीधी। जिला अस्पताल की बेपटरी हो चुकी उपचार व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं हीं ले ले रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने कहा है कि उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को मासूस होना पड़ रहा है। यहां की उपचार व्यवस्था सुधारने की बजाय अपने निजी प्रैक्टिस में ज्यादा ध्यान दे रहा है।

इसके चलते यहां पदस्थ डॉक्टर भी मनमानी करने पर उतारू है। न समय पर अस्पताल पहुंच रहे और न निर्धारित समय तक बैठते। डॉक्टरों को ड्यूटी पीरियड में जहा अस्पताल में सेवाएं देनी चाहिए, वो सब अपनी निजी क्लिनिको में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे होते है। ऐसे मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहते हैं। घंटो इंतजार के बाद भी उन्हें समुचित उपचार जब नहीं मिलता तो वो निजी क्लिनिकों में उपचार कराने मजबूर हो जाते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से लेकर समस्त डॉक्टर अपने निजी प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में असुविधाओं के कारण अधिकतर लोग कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में परिजनों का इलाज कराने को विवश हैं।

Credit by kalChintan

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV