मध्य प्रदेश

Singrauli News: एक वर्ष के मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

Join WhatsApp group

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता घरेलू विवाद के दौरान लाठी से हमला कर रहा था, इसी दौरान मासूम के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार माड़ा थाना क्षेत्र के बसौडा गांव निवासी रमाशंकर उर्फ रामाशंकर सिंह गोंड ने 5 मार्च की शाम घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी को बांस की लाठी से मारना शुरू कर दिया।

इसी दौरान लाठी उनके एक साल के बेटे रियान्स सिंह के सिर में लग गई, जिससे बच्चे को गंभीर अंदरूनी चोट आई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद माड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी थी, जो घटना के बाद से फरार हो गया था।पुलिस ने लगातार तलाश के बाद आरोपी रमाशंकर सिंह गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *