मध्य प्रदेश
Singrauli: कपूर त्रिपाठी को मोरवा तो अनिल पटेल को नवानगर थाने की कमान

मोरवा निरीक्षक पर चल रहा संस्पेंस अंततः खत्म हो गया। नवानगर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को मोरवा थाने की कमान सौंप दी गई। उन्होंने सोमवार देर रात पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं नवानगर थाने की कमान अनिल कुमार पटेल को सौंपी गई है। जिन्होंने भी देर रात पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि बीते दिनों मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के पुलिस मुख्यालय स्थानांतरण के बाद से ही मोरवा थाना 4 दिनों से निरीक्षक विहीन चल रहा था। जिसे पाने के लिए सिंगरौली जिले के कई टीआई एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। सोमवार देर रात सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस सस्पेंस को खत्म करते हुए दोनों निरीक्षकों को नवीन जिम्मेदारी सौंप दी है। बताते चलें की फरवरी 2025 में मोरवा निरीक्षक रहे कपूर त्रिपाठी को नवानगर थाने की कमान सौंपी गई थी।



