मध्य प्रदेश

शहर के 3 सराफा प्रतिष्ठानों में जीएसटी की जांच

एनटीएबीजन ब्यूरो की टीम ने बुधवार की दोपहर शुरू की कार्रवाई

Join WhatsApp group

रीवा कर अपवंचन के मामले में स्टेट जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो ने रीवा शहर के फोर्ट रोड स्थित सर्राफा बाजार में पृथक-पृथक तीन प्रतिष्ठानों में छापामार कार्यवाही की। बुधवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे से शुरू की गयी छापे की कार्यवाही देर रात तक चली। गुरूवार को पुन कार्यवाही की जायेगी। जीएसटी की संयुक्त

टीम जिसमें सतना एवं रीवा के अधिकारी शामिल हैं, द्वारा सर्राफा व्यापारिक प्रतिष्ठान गुप्ता आर्नामेंट हाउस, न्यू गुप्ता गोल्ड पैलेस एवं जीडी एण्ड संस में रेड डाली गयी है। एक साथ शहर के प्रमुख सर्राफा बाजार में तीन कारोबारियों के यहां शुरू हुई जीएसटी छापे की कार्यवाही से पूरे सार्राफा मार्केट में हडप मच गया है। नये साल की यह पहली बड़ी कार्यवाही है। सहायक आयुक्त विवेक दुबे, सहायक आयुक्त नवीन दुबे एवं राज्य कर अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय अलग-अलग टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। गुप्ता आर्नामेंट हाउस के प्रोपाइटर संतोष कुमार गुप्ता के पारिवारिक सदस्य, न्यू गुप्ता गोल्ड पैलेस के प्रोपाइटर राजकुमार गुप्ता एवं जीडी एण्ड संस के प्रोपाइटर दीपक ताम्रकार बताये जा रहे हैं। खबर है कि जीडी एण्ड संस प्रतिष्ठान के प्रोपाइटर के बाहर होने के कारण आगे की कार्यवाही गुरूवार को होगी। बताते हैं कि जीएसटी एंटी इवेजन के नेतृत्व में जब टीम पहुंची तो उन्हें पहले ग्राहक समझा गया लेकिन जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो दुकान में बैठे सबके चेहरों का रंग पीला पड़ गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों सर्राफा प्रतिष्ठान में छापे की कार्यवाही से बड़े टैक्स चोरी का खुलासा होगा।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *