मध्य प्रदेश
Singrauli News: बोलेरो और बाइक में टक्कर, दो घायल

सिंगरौली. गोड़बहरा में आज शाम 6 बजे मोटरसाइकिल और बोलेरो कैंपर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो बुजुर्ग घायल हो गए।ॉघायलों की पहचान हीरालाल यादव उम्र 60 वर्ष और छोटेलाल यादव 65 वर्ष के रूप में हुई है, जो मटिया के निवासी हैं। घटना गोड़बहरा हाई स्कूल के पास हुई, जब दोनों बाइक सवार सरई बाजार से अपने घर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सरई अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों बुजुर्गों की स्थिति स्थिर है, लेकिन उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। घायलों के परिजन सरई अस्पताल में पहुंचे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



